स्व.दया कुमार रम्भा चतुर्वेदी स्मृति रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा शुरू

0

भोपाल। जिला टेबल टेनिस एसोसिए शन के तत्वाधान में स्व.दयकुमार रम्भा चतुर्वेदी स्मृति ,जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा आज टी टी नगर स्टेडियम में प्रारम्भ हुई।स्पर्धा का शुभारम्भ सय्यद जलालुद्दीन पूर्व हाकी ओलम्पियन द्वारा किया गया।इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रशांत कुशवाह प्रसिडेंट आल इंडिया केनोईंग क्याकिंग,अखिलेश अध्यक्ष बैतूल ओलम्पिक संघ एवं चतुर्वेदी परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान ओलम्पियन जलालुद्दीन एवं प्रशांत कुशवाह द्वारा टेबल पर खेल कर स्पर्धा का शुभारंभ किया गया।

अथितियों का स्वागत सुनयन चतुर्वेदी द्वारा किया गया। स्पर्धा के सम्बंध में जिला सचिव साबिर अली द्वारा बताया गया की इस रैंकिंग स्पर्धा में भोपाल के विभिन्न कैटेगिरी में १३० खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जा रहा है।इस अवसर पर जलालउद्दिन ने जिला एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मेंहनत करनी चाहिए तभी वह खेल में आगे बढ़ेंगे।आज खेले मैचों में अंडर (११) में वंश ने शिवानश को २-० रवम आदित्य ने आरनव को २-० से पराजित कर फ़ाइनल में जगह बनाई।देर शाम तक मुक़ाबले जारी थे।कल रविवार को स्पर्धा के सेमीफ़ाइनल एवं फ़ाइनल मुक़ाबले खेले जाएँगे।

आज के नतीजे इस प्रकार रहे

महिला वर्ग में मनीषा ने गणिका को २-० से ख़ुशी गुप्ता ने प्रियंका को २-०ख़ुशी बघेल ने पद्मजा को २-१ से मानसी नि बिंदिया को २-० से पराजित किया,वही गर्ल्स (१९) वर्ग में ख़ुशी ने तनु यादव को २-०सर्वज्ञा ने तविश्का को २-० से भव्यश्री ने दिया रियाज़ को २-० से पराजित कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here