मध्यप्रदेश की कराते खिलाड़ी कल्याणी कोड़ोप्पे ने थाईलैंड ओपन कराते चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता

0

भोपाल, दिनांक 28 जून 2025 — मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कल्याणी कोड़ोप्पे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित थाईलैंड ओपन कराते चैम्पियनशिप में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

कल्याणी को यह सफलता अकादमी के कोच श्री दीपक सिंह, शमार्गदर्शन में निरंतर कठिन परिश्रम एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। धन्यवाद कोच कुलदीप सिंह एबं अकादमी कोचेस एवं अकादमी स्टाफ।

इससे पूर्व कल्याणी ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया था, जिसके आधार पर उनका चयन अब आगामी साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप (श्रीलंका) एवं एशियन कराते चैंपियनशिप (चीन) के लिए किया गया है।

यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली एवं समर्पित प्रशिक्षकों की सामूहिक भूमिका को भी दर्शाती है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा प्रदेश प्रशासन की ओर से कल्याणी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here