भोपाल। भोजपुर क्लब में 28 से 29 जून तक राइजिंग स्टार एकेडमी, कोरफिट और भोजपुर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 27 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट को तीन आयु वर्गों – अंडर 14, अंडर 10 और अंडर 7 – में बाँटा गया था। टूर्नामेंट में नन्हें खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने शानदार खेल कौशल,अनुशासन और उत्साह से सभी को प्रभावित किया।
अंडर 14 वर्ग में लॉयल वेव्स ने खिताब जीता। जबकि राइजिंग स्टार टीम उपविजेता रही। अंडर 10 में IPC ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मिनी जीनियस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 7 वर्ग में उड़ान एकेडमी विजेता रही, जबकि IPC उपविजेता बनी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.एस.सिंहदेव बाबा ने विजेता और उप विजेता नन्हे खिलाड़ियों को पुरस्कार pardan किया एवं अपनी अमूल्य उपस्थिति और समय देकर सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
इस टूर्नामेंट के प्रायोजक ‘अजवानी आई केयर सेंटर’ रहे, जिनके सहयोग से यह आयोजन और भी सफल एवं व्यवस्थित हो सका। राइजिंग स्टार एकेडमी, कोरफिट और भोजपुर क्लब द्वारा संयुक्त रूप से किया गया यह आयोजन न केवल बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करता है,बल्कि भोजपुर में खेल संस्कृति को एक नई दिशा और ऊर्जा भी प्रदान करता है।


