IND U-19 vs ENG U-19: दूसरे मैच में इंग्लैंड अंडर-19 ने इंडिया अंडर-19 को 1 विकेट से हराया

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड अंडर-19 ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सोमवार (30 जून) को नॉर्थेप्टन में इंडिया अंडर-19 को 1 विकेट से हराया। इंग्लैंड अंडर-19 को आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। युद्धजीत गुहा की तीरसी गेंद पर से सेबेस्टियन मॉर्गन ने चौका जड़कर मैच खत्म किया। इंग्लैंड की जीत के नायक कप्तान थॉम्स रीव रहे। उन्होंने 89 गेंद पर 16 चौके और 6 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। इंडिया अंडर-19 के लिए आरएस अंबरिश सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लिए, लेकिन 80 रन लुटा दिए। वह इंडिया अंडर-19 के लिए वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले राजवर्धन हंगरगेकर के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्होंने अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 74 रन दिए थे।

इंग्लैंड ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया अंडर-19 ने 49 ओवर में 290 रन बनाए। 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड अंडर-19 की शुरुआत खराब रही। ओपनर बेन डॉकिंस ने 7 और इशाक मोहम्मद ने 11 रन बनाए। बेन मायस ने 27 और रॉकी फ्लिंटॉफ ने 39 रन बनाए। थॉम्स रीव ने उनके साथ 123 रन की साझेदारी की।

थॉमस रीव ने बनाए 131 रन

इंग्लैंड अंडर-19 के लिए थॉमस रीव ने 89 गेंद पर 16 चौके और 4 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। जो मूर्स ने 13, रालेफ अलबर्ट ने 18, जैक होम ने 3 और एलेक्स ग्रीन ने 12 रन बनाए। सेबेस्टियन मॉर्गन ने 12 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। एलेक्स फ्रेंच 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

10 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट

इंडिया अंडर-19 के लिए हेनिल पटेल ने 10 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा ने 9.3 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट लिए। आरएस अंबरिश ने 80 रन देकर 4 विकेट लिए। कनिष्क चौहान ने 41 रन देकर 1 विकेट लिए। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। तीसरा मैच बुधवार (3 जुलाई) को नॉर्थेंप्टन में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here