IND vs ENG 2nd Test : ऐसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का सीधा लाइव प्रसारण

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार 2 से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है, क्योंकि लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन उसे 5 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के इस दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड को हराकर वापसी करना चाहेगी। शुभमन गिल के लिए हालांकि चीजें और भी कठिन होंगी, क्योंकि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) के कारण दूसरे टेस्ट से चूकने वाले हैं।

इस मैदान पर जो पिछले रिकॉर्ड हैं, वे भी भारतीय टीम को परेशान करेंगे। भारत ने एजबेस्टन में कभी कोई टेस्ट नहीं जीता है। भारत का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ नतीजा जुलाई 1986 में आया था, जो मुकाबला ड्रॉ रहा था। इस स्थान पर भारत ने जो आखिरी टेस्ट मैच खेला था, वह भी इंग्लैंड के खिलाफ एक निराशाजनक हार में समाप्त हुआ था। साल 2022 में पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 378 रन का पीछा करते हुए शतक बनाए थे। हालांकि, जैसाकि कहा जाता है कि मैच का नतीजा रिकॉर्ड के आधार पर नहीं, बल्कि उसमें प्रदर्शन करने पर निर्भर होता है, तो दूसरे टेस्ट मैच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाइए। यहां भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं।

दूसरा टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच कब से कब तक खेला जाना है?
    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 जुलाई 2025 तक खेला जाना है.
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाना है?
    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है।
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में टॉस कब और कितने बजे होगा?
    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन टॉस होना है। टॉस का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे तय किया गया है।
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का भारत में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं?
    दर्शक भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच को भारत में किसी OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
    भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच को भारत में JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here