नई दिल्ली: दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश अब 3 वनडे इंटरनेशनल की सीरीज के लिए भिड़ने को तैयार हैं। श्रीलंका बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार, 2 जुलाई 2025 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। श्रीलंकाई टीम की कमान चरित असालंका के हाथों में है। श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। अब उसकी कोशिश जीत की लय जारी रखने पर होगी।
मेहदी हसन मिराज की अगुआई वाली बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के लिए कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बुलाया है। बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास की टीम में वापसी हुई है। उन्हें खराब फॉर्म के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम से बाहर कर दिया गया था। लिटन दास के साथ तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को भी चोटों से उबरने के बाद 16 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है। यहां श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, पहला वनडे, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग की जानकारी
- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच कब खेला जाना है?
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच 2 जुलाई 2025 को खेला जाना है। - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच कहां खेला जाना है?
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच के लिए भारतीय समयानुसार कितने बजे टॉस होगा?
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे टॉस होगा। - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा?
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। - भारत में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv (सोनीलिव) ऐप पर उपलब्ध है। - भारत में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच का किस टीवी पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं?
भारत में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ये हैं श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें
पहले वनडे के लिए श्रीलंकाई टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरित असासंका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षना, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा, निशान मदुष्का, असिता फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, सदीरा समरविक्रमा।
पहले वनडे के लिए बांग्लादेश की टीम: तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, जाकिर अली, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन इमोन।


