लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की सड़क दुर्घटना में मौत

0

नई दिल्ली: लिवरपूल के स्टार डिओगो जोटा की 28 साल की उम्र में गुरुवार (3 जून) को नॉर्थ स्पेन में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी लेम्बोर्गिनी के सड़क से फिसलने से हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका से दो हफ्ते पहले ही शादी की थी। कार में पुर्तगाल के फॉरवर्ड के साथी फुटबॉलर और भाई आंद्रे सिल्वा भी थे। 26 वर्षीय आंद्रे की भी दुर्घटना में मौत हो गई। जोटा पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेले हैं। सिल्वा निचले डिवीजनों में पुर्तगाली क्लब पेनाफेल के लिए खेले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि वलाडोलिड से 70 मील पश्चिम में ए-52 पर ओवरटेक करते समय लेम्बोर्गिनी का टायर फट गया। कार सड़क से उतरने के पलटी खाई, जिससे उसमें आग लग गई। जोटा ने हाल ही में अपने तीन बच्चों की मां रूटे कार्डोसो से विवाह किया था। उन्होंने खुद को उनका पति होने पर दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति बताया था।

यह घटना जमोरा प्रांत में ए-52 पर हुई। स्पेन में यह सड़क नॉर्थ पुर्तगाल से निकलने के लिए एक प्रमुख मार्ग है। कैस्टिला और लियोन क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं ने दुर्घटना और दो मौतों की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने कहा है कि वे लिवरपूल के फॉरवर्ड डिओगो की मौत से ‘बेहद दुखी’ हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘न केवल राष्ट्रीय टीम के लिए लगभग 50 कैप वाले शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ असाधारण व्यक्ति भी थे। उनके साथी और विरोधी खिलाड़ी सम्मान करते थे।

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ के प्रमुख पेड्रो प्रोएन्का ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक बयान में कहा, “पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल स्पेन में आज सुबह डिओगो जोटा और आंद्रे सिल्वा की मौत से पूरी तरह स्तब्ध है। एक अद्भुत खिलाड़ी से कहीं बढ़कर राष्ट्रीय ए टीम के लिए लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले डिओगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका सभी टीम के साथी और विरोधी खिलाड़ी सम्मान करते थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो हमेशा खुश रहते थे और समुदाय में उनकी एक अलग ही पहचान थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here