नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रहे तनाव के बीच खेल मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में शामिल होने से नहीं रोकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने के विरुद्ध नहीं हैं।
27 अगस्त से सात सितंबर तक होगा टूर्नामेंट
हॉकी एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हम भारत में होने वाले बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के शामिल होने खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज अलग बात है। अंतरराष्ट्रीय खेल की मांग होती है कि हम किसी को टूर्नामेंट से बाहर नहीं कर सकते। रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है, लेकिन वे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलते हैं।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर आया अपडेट
यह पूछे जाने पर कि अगर सितंबर में पुरुष एशिया कप का आयोजन होता है तो क्या भारत को पाकिस्तान के साथ खेलने की मंजूरी मिलेगी? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अब तक इस मामले को लेकर संपर्क नहीं किया है। जब वे हमसे इस बारे में पूछेंगे तो हम देखेंगे क्या करना है।
पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह
ऑपरेशन सिंदूर के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था। हॉकी एशिया कप में भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी।


