इंग्लैंड के गेंदबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप, हार के बाद ही इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से करारी हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 608 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के गेंदबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हार के बाद ही इंग्लैंड ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है और बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम के नाम कलंक लग गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हारे सबसे ज्यादा मुकाबले

भारत के खिलाफ मैच हारते ही इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने WTC में अभी कुल 26 मैच हारे हैं। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों टीमों ने WTC में कुल 25-25 मैच हारे हैं।

इंग्लैंड ने अभी तक नहीं जीता है WTC का खिताब

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ये चौथा चक्र खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम खिताब जीतना तो दूर, WTC के फाइनल में ही नहीं पहुंची है। टीम ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 67 मैच खेले हैं, जिसमें से 33 में जीत दर्ज की है और 26 मुकाबले हारे हैं।

गिल ने दोनों पारियों में लगाए शतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। तब शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते हुए 269 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी थी, तब मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए। इसी वजह से इंग्लैंड पहली पारी में 407 रनों पर सिमट गई। इस तरह से पहली पारी के आधार पर भारत को 180 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई, जो जीत में अहम साबित हुई। दूसरी पारी में गिल ने फिर शतक लगाते हुए 161 रनों की पारी खेली थी। बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here