ऋषभ पंत ने बताया कौन टेनिस स्टार जीतेगा विंबलडन 2025 का टाइटल

0

नई दिल्ली: विंबलडन 2025 का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है और कई भारतीय स्टार क्रिकेटर इसमें होने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी विंबलडन के मुकाबले देखने पहुंचे तो वहीं लॉर्ड्स टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जैनिक सिनर बनाम ग्रिगोर दिमित्रोव का मैच भी देखने पहुंचे। पंत ने इस मैच से पहले विंबलडन को लेकर बातचीत की और उन्होंने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अपने शॉट्स की नकल करने के लिए सबसे बेस्ट मैन के रूप में सेलेक्ट किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंत ने बात करते हुए बताया कि इस बार मेन्स सिंगल्स का फाइनल कौन खिलाड़ी जीत सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे अल्कराज को सपोर्ट करना चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि वो विंबलडन टाइटल जीतने जा रहे हैं और ये मेरी भविष्यवाणी है। बाकी जो भी सबसे अच्छा टेनिस खेलेगे वो जीतेगा। मुझे लगता है कि जोकोविच निश्चित रूप से मेरे शॉट्स जीत सकते हैं। पंत ने कहा कि मैं पहली बार यहां आया हूं और यहां आकर अच्छा लग रहा है। मुझे रोजर फेडरर काफी पसंद थे और उनका बैकहैंड मुझे अच्छा लगता था और यही चीज मुझे हमेशा प्रेरित करती थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंत ने आगे कहा कि जिस तरह से ये खेल विकसित हो रहा है उसमें जोवाक जोकोविच कमाल के हैं, लेकिन मेरे दो पसंदीदा खिलाड़ी सिनर और अल्कराज हैं। यही नहीं मुझे लगता है कि मुझे लगता है कि निक किर्गियोस करिश्मा हैं और मुझे लगता है कि वह एक ऐसा खिलाड़ी थे जिन्हें मैं वास्तव में देखना पसंद करता था क्योंकि जिस तरह से वह खेलते है वो कमाल का था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here