IND vs ENG: क्या इंग्लैंड पर मंडराए संकट के बादल, कप्तान की चोट पर आया बड़ा अपडेट

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले दिन इंग्लिश बल्लेबाजों का अंदाज बदला-बदला नजर आया। जिस इंग्लैंड टीम ने बीते कुछ वर्षों में तेज और आक्रामक ‘बैजबॉल’ स्टाइल से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है, वह गुरुवार को भारतीय गेंदबाजों के सामने रक्षात्मक रवैया अपनाते दिखी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 251 रन बनाए। इसी को लेकर इंग्लैंड के उपकप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज ओली पोप ने दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की रणनीति का बचाव किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोप ने कहा कि हर पिच पर आक्रामक बल्लेबाजी करना संभव नहीं होता और परिस्थितियों के अनुसार अपनी शैली में बदलाव करना टीम के लिए फायदेमंद होता है। अपने खेल और टीम की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि हम हर बार तेजी से रन बनाएं। हमें हालात को समझना होता है। आज की पिच बल्लेबाजों के लिए इतनी आसान नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पहले दिन के खेल के दौरान हल्की चोट भी लगी, जिसकी वजह से वह लंगड़ाते हुए नजर आए। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने साहसिक पारी खेली और दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। रूट भी 99 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने स्टोक्स की चोट को लेकर भी अपडेट दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि बेन स्टोक्स जल्दी से ठीक हो जाएं। उम्मीद है कि वह कुछ जादू कर पाएंगे और मजबूत वापसी करेंगे। यह टेस्ट हमारे लिए बेहद अहम है क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। साथ ही, इसके बाद भी दो बड़े टेस्ट मुकाबले आने हैं, जिसमें उनका फिट और उपलब्ध रहना टीम के लिए बहुत जरूरी है। और हम देखेंगे कि कल वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओली पोप ने बताया कि इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ और फिजियोथैरेपिस्ट स्टोक्स के साथ मिलकर उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए आगे का प्लान तैयार करेंगे। अगले चार दिन हमारे लिए निर्णायक होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्टोक्स जल्दी से ठीक होकर मैदान पर पूरी फिटनेस के साथ वापसी करें। वह हमारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनका ड्रेसिंग रूम में मौजूद होना भी टीम को मजबूती देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here