मप्र के प्रयास से छत्तीसगढ़ में पैरा कैनो में तलाशी जा रही संभावनाएं

0
  • अर्जुन अवार्डी प्राची यादव, मनीष कौरव व विपिन कुर्मी ने दिया प्रशिक्षण।

  • भारतीय पैरा कैनो के चेयरपर्सन मयंक ठाकुर की पहल पर दो दिवसीय कैंप आयोजित किया गया।

भोपाल। जब से मप्र के पैरा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना शुरू किया है, तब से इस खेल दायरा भी बढ़ता जा रहा है। मप्र की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी पैरा कैनो की शुरुआत रायपुर के बूड़ा तालाब पर हो चुकी है। 9 से 10 जुलाई को दो दिवसीय कैंप आयोजित किया गया। इसमें 19 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। इसमें से कुछ खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। इन्हें भोपाल में भारतीय पैरा कैनो के मुख्य कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड प्राची यादव, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मनीष कौरव व पैरा केनो प्रशिक्षक विपिन कुर्मी को छत्तीसगढ़ भेजा था। भारतीय पैरा कैनोइंग संघ के चेयरपर्सन मयंक ठाकुर ने छत्तीसगढ़ कयाकिंग व कैनोइंग संघ के सचिव प्रशांत रघुवंशी को पिछले माह पैरा केनो बोट प्रदान की थी। इसलिए रायपुर में पैरा केनो वर्कशाप व ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। मयंक ठाकुर ने बताया कि हम भारतीय कयाकिंग कैनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा वह छत्तीसगढ़ कयाकिंग केनोइंग संघ के सचिव प्रशांत रघुवंशी मिलकर इस पर काम कर रहे है। छग में पैरा कैनो की मजबूत टीम तैयार की जाएगाी। इसके लिए जिस सहयोग की जरूरत होगी हम पूरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here