MLC 2025: एमआई न्यूयॉर्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को 7 विकेट और एक ओवर शेष रहते हराया

0

नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन संस्करण की विजेता एमआई न्यूयॉर्क ने 2025 सीजन के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। लीग चरण में 10 में से 7 मैच हारने के बाद एमआई न्यूयॉर्क ने लय हासिल की। एमएलसी 2025 चैलेंजर मुकाबले में, कीरोन पोलार्ड के धमाकेदार प्रदर्शन और निकोलस पूरन की तूफानी पारी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने फाफ डुप्लेसिस की टेक्सास सुपर किंग्स को 7 विकेट और एक ओवर शेष रहते हराया। अब रविवार 14 जुलाई 2025 (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से) को होने वाले फाइनल में उसका मुकाबला गत विजेता वाशिंगटन फ्रीडम से होगा। कीरोन पोलार्ड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 22 गेंद में 47 रन की नाबाद पारी खेली।

कीरोन पोलार्ड ने मैदान पर उतरते ही नूर अहमद की गेंद पर इतना जोरदार छक्का मारा, ऐसा लगा कि गेंद आसमान में पहुंच गई। यह छक्का 100 मीटर (328 फीट) लंबा था। नीचे वीडियो में देख सकते हैं कि कीरोन पोलार्ड ने कितना ऊंचा छक्का लगाया। गेंद 1-2 सेकंड तक दिखाई भी नहीं दी। एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी खेली। निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड के अलावा एमआई न्यूयॉर्क की ओर से मोनांक पटेल भी धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने नूर अहमद का शिकार बनने से पहले 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 गेंद में 49 रन की पारी खेली।

इससे पहले, एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चौथे ओवर में स्मित पटेल सिंगल स्कोर पर ट्रिस्टन लुस का शिकार बने। पांचवें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने फाफ डुप्लेसिस का कैच छोड़ दिया। सैतेजा मुक्कामल्ला और शुभम रंजने प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और क्रमशः रुशिल उग्रकर और लुस का शिकार बने। पावरप्ले के बाद टेक्सास सुपर किंग्स का स्कोर 43/3 था। मार्कस स्टोइनिस को रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच, फाफ डुप्लेसिस ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दस ओवर के बाद टेक्सास सुपर किंग्स का स्कोर 67/3 था। ट्रिस्टन लुस ने फाफ डुप्लेसिस को भी अपना शिकार बनाया। फाफ डुप्लेसिस 7 चौके और एक छक्के की मदद से 42 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here