31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

MI का जलवा कायम, 2025 में तीसरा खिताब और लगातार 13वां फाइनल अपने नाम

नई दिल्ली: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मुंबई इंडियंस (MI) का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर सीजन के साथ टीम अपनी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है, जिससे उनका झंडा दिन पर दिन और बुलंद होता जा रहा है। 17 साल में वह 13 खिताब जीत चुकी है। अमेरिका की मेजर लीग में उसकी टीम एमआई न्यूयॉर्क ने रविवार (13 जुलाई) को वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराकर 2025 में 5 में से तीसरा खिताब अपने नाम किया। इससे पहले एमआई केपटाउन ने एसए20 का खिताब जीता। वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनीं। आईएलटी20 में एमआई अमीरात और इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस में प्लेऑफ तक पहुंचीं। एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग का दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले उसने 2023 में यह खिताब जीता था।मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने पिछले 14 सालों में फाइनल मुकाबलों में अपराजेय रहने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है। 2011 में पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद से टीम ने हर बार फाइनल जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है।

13वां फाइनल जीतकर कायम किया दबदबा

मुंबई इंडियंस ने लगातार 13वां फाइनल जीतकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 2011 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद टीम ने फिर कभी फाइनल में हार नहीं देखी। इसके बाद से वह 13 बार फाइनल खेली है और हर बार जीती है। आईपीएल वाली मुंबई इंडियंस की टीम 7 ट्रॉफी जीती है। आईपीएल का 5 बार और चैंपियंस लीग का दो बार खिताब जीता है। इसके अलावा डब्ल्यूपीएल और एमएलसी का 2-2 खिताब जीता है। आईएलटी और एसए 20 में का एक बार खिताब जीता है।

मुंबई इंडियंस के खिताबी साल:
  1. मुंबई इंडियंस (चैंपियन लीग 2011)
  2. मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2013)
  3. मुंबई इंडियंस (चैंपियन लीग 2013)
  4. मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2015)
  5. मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2017)
  6. मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2019)
  7. मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2020)
  8. मुंबई इंडियंस (डब्ल्यूपीएल 2023)
  9. मुंबई न्यूयॉर्क (एमएलसी 2023)
  10. एमआई अमीरात (आईएलटी 2024)
  11. एमआई केपटाउन (एसए20 2025)
  12. मुंबई इंडियंस (डब्ल्यूपीएल 2025)
  13. मुंबई न्यूयॉर्क (एमएलसी 2025)
एमआई न्यूयॉर्क ने 5 रन से दर्ज की जीत

एमएलसी 2025 के फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क ने रोमांचक मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ, क्विंटन डिकॉक की शानदार 77 रन की पारी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में रचिन रविंद्र के संघर्षपूर्ण 70 रन के बावजूद वाशिंगटन की टीम 5 विकेट पर 175 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles