भोपाल: 1 मध्य प्रदेश नौसेना इकाई एनसीसी द्वारा आयोजित CATC -IX संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन वैष्णवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, भोपाल में संपन्न हुआ। शिविर में कैडेटों के लिए आज का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित विशेष व्याख्यान रहा।
ब्रिगेडियर अनिल दास (3 EME सेंटर) ने ऑपरेशन सिंदूर पर कैडेटों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सेना के विशेष अभियान देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने कैडेटों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया और भविष्य में सेना में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा आज कैडेटों ने (.22) राइफल्स से फायरिंग अभ्यास, Ceremonial Guard Drill, क्विज प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता जैसे प्रशिक्षण एवं गतिविधियों में भाग लिया। खेलकूद और सांस्कृतिक अभ्यास ने शिविर को और भी रोचक बनाया।1मध्य प्रदेश नौसेना इकाई एनसीसी इस शिविर के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को लगातार सुदृढ़ कर रही है।

