26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन, सिराज-नायर बाहर, अर्शदीप की एंट्री

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक के मैचों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है, और चौथे टेस्ट में भी रोमांचक खेल की उम्मीद की जा रही है। यह मुकाबला सीरीज की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे पहले भारत को तीसरे टेस्ट मैच में लॉर्ड्स में 22 रन से हार मिली और टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई।

भारत को सीरीज में वापसी करने के लिए चौथे मैच में जीत किसी भी हाल दर्ज करनी ही होगी और इसके लिए शुभमन गिल की टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। इस सीरीज में टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लगातार 3 मैच खेल चुके हैं ऐसे में उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है तो वहीं पहली 3 टेस्ट मैच में लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे करुण नायर को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

अर्शदीप को दिया जाता है चौथे मैच में मौका

भारत के लिए चौथा टेस्ट मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। तीसरे और चौथे मैच के बीच कुल 8 दिन का अंतर है, जिससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिला है। ऐसे में बुमराह को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। वहीं अगर सिराज को आराम दिया जाता है तो उनकी जगह पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आजमाया जा सकता है। अगर अर्शदीप को चौथे मैच में मौका दिया जाता है तो वो टेस्ट प्रारूप में इस मैच के जरिए अपना डेब्यू भी करेंगे।

चौथे टेस्ट मैच में हो सकती है शार्दुल ठाकुर की वापसी

इसके अलावा, अगर करुण नायर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है तो उनकी जगह युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को शामिल किया जा सकता है। साई सुदर्शन को पहले टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। अगर करुण नहीं चल रहे हैं तो साई को आजमाने में कोई हर्ज नहीं है। चौथे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर की वापसी भी संभव नहीं लग रही है क्योंकि नितीश रेड्डी ने बल्लेबाज में ज्यादा तो कुछ नहीं किया, लेकन गेंदबाजी उनकी अच्छी रही है।

चौथे टेस्ट के लिए इन दो बदलाव के अलावा अन्य किसी तरह की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। भारत के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल करेंगे जबकि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन हो सकते हैं तो वहीं चौथे नंबर पर कप्तान गिल होंगे। इसके बाद पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत होंगे जबकि छठे नंबर पर जडेजा, 7वें पर नितीश कुमार और 8वें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर हो सकते हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles