24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आर्चर पर बोले कप्तान, लॉर्ड्स में भारत की हार और गांगुली की टी-शर्ट का क्या है कनेक्शन?

नई दिल्ली: लॉर्ड्स में टीम इंडिया इतिहास रचने से चूक गई। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 22 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा। मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में भारतीय बल्लेबाज दबाव में लड़खड़ा गए । इसके साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की इस जीत में जोफ्रा आर्चर का बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए टीम इंडिया को हार का स्वाद चखाया। आर्चर ने भारत की दूसरी पारी में 16 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। किसी भी गेंदबाज के लिए इतने लंबे समय बाद वापसी करते हुए गेंद से कमाल करना आसान नहीं होता है, लेकिन आर्चर ने भारत के खिलाफ कमाल कर दिया। आर्चर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भी हाथ रहा, जिसका खुलासा मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने किया।

बेन स्टोक्स ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि जोफ्रा आर्चर ने 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में सौरव गांगुली के मशहूर टी-शर्ट लहराने वाले जश्न से प्रेरणा ली थी। स्टोक्स के मुताबिक, इसी जोश और जुनून से प्रेरित होकर आर्चर ने भारत के खिलाफ पांचवें दिन एक निर्णायक स्पेल डाला, जिसने मैच का रुख इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। आर्चर की इस प्रेरणा भरी गेंदबाजी ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आर्चर ने खतरनाक ऋषभ पंत को शानदार अंदाज में बोल्ड किया और फिर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर वाशिंगटन सुंदर को आउट किया। स्टोक्स ने बताया कि आज सुबह ही उन्होंने आर्चर से कहा था कि तुम्हें पता है आज क्या है, है ना? तुम्हें पता है उस दिन गांगुली की कप्तानी में भारत ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे। आर्चर को लगा कि वो 2019 का वर्ल्ड कप फाइनल था। उन्हें लगा था कि आज के दिन उस घटना को पूरे हुए 6 साल हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के उसी ऐतिहासिक मैदान पर ठीक उसी तारीख को 2019 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल अपने नाम किया था। इस खास दिन ने एक बार फिर इंग्लिश क्रिकेट के लिए यादगार लम्हा जोड़ दिया, जब उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में भी रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि, जब स्टोक्स ने आर्चर को 6 साल पहले के उस यादगार दिन की याद दिलाई, तो आर्चर को 17 साल पहले हुए गांगुली वाले पल की याद आ गई। स्टोक्स ने कहा कि आर्चर सोच रहा था, नहीं… वो वर्ल्ड कप जो हमने जीता था? वो कह रहा था, ‘ओह, वो वाला’। उन्हें लगा ही था कि आज सुबह जोफ कुछ ऐसा करेंगे जिससे मैच का रुख बदल जाएगा। दिल की बात हमेशा काम नहीं आती, लेकिन आज सुबह उन्होंने जो दो विकेट लिए, उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह से हमारे पक्ष में कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles