23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

सालों बाद फिर मैदान में वापसी, 100 बॉल टूर्नामेंट में दिखेगा 43 साल का खिलाड़ी

नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जाने वाले लोकप्रिय द हंड्रेड टूर्नामेंट के अगले सीजन की शुरुआत 5 अगस्त से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट खास 100 बॉल फॉर्मेट में खेला जाता है, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस बार भी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले खेलेंगी। 2025 के सीजन की शुरुआत से पहले इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सभी 8 टीमों ने आगामी सीजन से पहले अपने वाइल्ड कार्ड प्लेयर्स के नाम का ऐलान किया है। 43 साल के इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स ने वाइल्ड कार्ड प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है।

साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय मंच को अलविदा कह दिया हो, लेकिन मैदान से उनका नाता अभी खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में एंडरसन इंग्लैंड की मशहूर टी-20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में खेलते हुए नजर आए। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस और गेंदबाज़ी में वही धार देखने को मिली, जिसने उन्हें सालों तक इंग्लिश टीम की रीढ़ बनाए रखा। एंडरसन का मैदान पर उतरना यह दिखाता है कि क्रिकेट के प्रति उनका जुनून अब भी बरकरार है। 11 साल बाद टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने वापसी की थी। लैंकशायर के लिए खेलते हुए जेम्स एंडरसन ने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद ही अब उन्हें द हंड्रेड में खेलने का मौका मिला है। जेम्स एंडरसन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कुल 52 टी-20 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 55 विकेट दर्ज है। वह पहली बार इस द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

एंडरसन के अलावा एक और नाम ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है—वह हैं इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ पूर्व ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने वाइल्ड कार्ड स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। रॉकी फ्लिंटॉफ का सेलेक्शन अपने आप में काफी चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक एक भी प्रोफेशनल टी-20 मैच नहीं खेला है, उसके बाद भी उन्हें द हंड्रेड के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि एंड्र्यू फ्लिंटॉफ इस वक्त नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स के हेड कोच हैं।

मेंस हंड्रेड 2025 के लिए सभी टीमों के वाइल्ड कार्ड प्लेयर्स
  • ट्रेंट रॉकेट्स: कैलम पार्किंसन, बेन सैंडरसन
  • बर्मिंघम फीनिक्स: लियाम पैटरसन-व्हाइट, लुई किम्बर
  • वेल्श फायर: अजीत सिंह डेल, बेन केलावे
  • नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स: जेम्स फुलर, रॉकी फ्लिंटॉफ
  • मैनचेस्टर ओरिजिनल्स: जेम्स एंडरसन, मर्चेंट डी लांगे
  • लंदन स्पिरिट: सीन डिक्सन, रयान हिगिंस
  • ओवल इनविंसिबल्स: जॉर्ज स्क्रिमशॉ, जफर गोहर
  • सदर्न ब्रेव: टोबी अल्बर्ट, हिल्टन कार्टराइट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles