भोपाल. इंदौर के राऊ स्थित आईपीएस स्कूल, राजेंद्र नगर में 12 और 13 जुलाई को राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता WAKO इंडिया के नियमों के तहत आयोजित की गई, जिसमें करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
भोपाल से 32 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में चार ततामी फाइट और तीन रिंग फाइट इवेंट रखे गए थे।
भोपाल के स्वर्ण पदक विजेता बालक वर्ग में ऋषित गुप्ता, हार्दिक संधू, भुविक तिलकवार, अस्तित्व कुशवाह, आर्यन गिरी सहित कुल 16 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
बालिका वर्ग में कवीशा वर्मा, अनन्या प्रसाद, तेजस्वी हडेउ, सोनाक्षी केशरी सहित 8 लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के सचिव आशुतोष दाधीच और अध्यक्ष विनोद सोनावादे भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों की सफलता में राठौर मार्शल आर्ट अकादमी के संतोष राठौड़ और उर्मिल मार्शल आर्ट अकादमी के बृज गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। दोनों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
भोपाल टीम के अधिकारी
टीम ऑफिशियल: सचिन सक्सेना
टीम मैनेजर: यक्ष राठौर
कोच: सोनिका सृजन, विशाल गिरी, आशु कुमार, रुचिका गुप्ता

