नई दिल्ली.इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को The Hundred 2025 के वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में जगह मिल गई है। दोनों को शानदार घरेलू प्रदर्शन के आधार पर चुना गया.
42 साल के एंडरसन को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम ने अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि 17 वर्षीय रॉकी फ्लिंटॉफ को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने चुना है। खास बात यह है कि रॉकी उसी टीम से खेलेंगे, जिसके हेड कोच उनके पिता एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं।
वाइटलिटी ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन का इनाम
वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट का मकसद घरेलू टूर्नामेंट वाइटलिटी ब्लास्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देना है। इस साल पुरुष और महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को The Hundred में जगह मिली है।
महिला वर्ग में एस्मा मैक्ग्रेगर, जो इस समय वाइटलिटी ब्लास्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, को भी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
विदेशी खिलाड़ी के तौर पर हिल्टन कार्टराइट चुने गए
इस ड्राफ्ट में हिल्टन कार्टराइट एकमात्र विदेशी खिलाड़ी रहे जिन्हें चुना गया। वे सदर्न ब्रेव की टीम में फाफ डू प्लेसिस की जगह लेंगे, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जेसन रॉय भी ब्रेव की टीम से जुड़ेंगे।
एंडरसन बोले: युवाओं और परिवारों को जोड़ने वाला टूर्नामेंट
जेम्स एंडरसन ने कहा,”मैं The Hundred में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह टूर्नामेंट युवा दर्शकों और परिवारों के लिए बहुत खास है। इस साल लंकाशायर के लिए खेलते हुए मुझे बहुत अच्छा अनुभव मिला, और अब मैं मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए योगदान देने को तैयार हूं।”
अन्य प्रमुख चयनित खिलाड़ी
Birmingham Phoenix: मैरी टेलर, फोएबी ब्रेट, लियाम पैटरसन-व्हाइट
London Spirit: एबी नॉर्ग्रोव, केट कोपैक, रयान हिगिंस
Oval Invincibles: डेज़ी गिब, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, ज़फर गोहर
Trent Rockets: ग्रेस थॉम्पसन, कैलम पार्किंसन
Welsh Fire: एलेक्स ग्रिफिथ्स, अजीत सिंह डेल

