ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर को बड़ा झटका, डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध

0

नई दिल्ली: खेल पंचाट ने डोपिंग के एक मामले में ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई उस डोपिंग टेस्ट के बाद की गई, जिसमें उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए थे। जांच और सुनवाई के बाद खेल पंचाट ने माना कि मूर डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने की दोषी हैं, और उन पर 4 साल का प्रतिबंध लागू किया गया है। यह फैसला उनके करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आईटीआईए के साथ सहमति व्यक्त की है कि प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के सेवन के लिए उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।

ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी तारा मूर को अप्रैल 2022 में डोपिंग टेस्ट के दौरान एनाबॉलिक स्टेरॉयड बोल्डेनोन और नैंड्रोलोन के सेवन के लिए पॉजिटिव पाया गया था। यह परीक्षण एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान हुआ था, जिसमें उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इन दोनों स्टेरॉयड्स का उपयोग आमतौर पर मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और प्रदर्शन सुधारने के लिए किया जाता है, जो खेल जगत में प्रतिबंधित हैं। लेकिन दिसंबर 2023 में उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी गई थी, जब एक स्वतंत्र पंचाट ने फैसला दिया कि कोलंबिया में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान दूषित मांस खाने के कारण ऐसा हुआ था। आईटीआईए ने उस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की थी। खेल पंचाट ने आईटीआईए के पक्ष में निर्णय दिया, जिसमें कहा गया कि उसके पैनल के अधिकतर सदस्यों का यह मानना था कि मूर यह साबित नहीं कर पाई कि दूषित मांस के सेवन के कारण उनका नमूना पॉजिटिव पाया गया था। 32 वर्षीय मूर वर्तमान में एकल रैंकिंग में 864वें और युगल में 187वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here