मोनिका शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय हैंडबॉल टीम में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में चयन

0

बिलासपुर: हमीरपुर की बेटी मोनिका शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोनिका का चयन भारतीय हैंडबॉल टीम में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। खेलों के प्रति उनकी लगन और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। मोनिका अब राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की फिटनेस और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे देश की टीम को मजबूती मिलेगी। उनके इस चयन से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। चीन में होने वाली यूथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में मोनिका टीम के साथ सेवाएं देंगी। चयन पर मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने मोनिका शर्मा को बधाई दी है। यूथ एशियन वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम चीन में होगी यूथ एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता चीन के लिए रवाना हो चुकी है। इस टीम में मुख्य कोच सचिन चौधरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here