राज्य स्तरीय कुराश: तास क्लब के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड 

0

भोपाल।11वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर कुराश प्रतियोगिता दतिया में आयोजित हुई जिसमे BHEL तास क्लब के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड 1 सिल्वर मैडल अर्जित कर भोपाल जिले को गौर्वान्वित किया। सत्यम पाटकर, रीतू सिंह, वानी ने गोल्ड मैडल जीता जबकि सत्यम प्रसाद ने सिल्वर मैडल अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।

गौरतलब है कि सभी विजेता खिलाडी राष्ट्रीय सबजूनियर कुराश प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की और से प्रतिनिधित्व करेंगे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मध्यप्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्य्क्ष विवेक स्वामी, तास क्लब के कोच सुरेश श्रीवास्तव, नेशनल रेफ्री जोगेंद्र तिवारी,अमृत राज,सोकत अली,डी.एस धुर्वे,dso बबिता तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही उज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here