20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IND vs ENG: रहाणे ने बताए जीत के फॉर्मूले, प्लेइंग XI में बदलाव जरूरी

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है। अब सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला भारत के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकता है। टीम के सामने न सिर्फ सीरीज में बराबरी करने की चुनौती है, बल्कि आत्मविश्वास के साथ वापसी करने का भी सुनहरा मौका है। अगर भारत को सीरीज में बने रहना है तो इस मैच को बचाना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है।

भारतीय कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी परेशानी ये है कि वो किस कांबिनेशन के साथ भारत को मैदान पर उतारें जो जीत हासिल कर सके। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अब चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेलना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को अहम सुझाव दिया कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में किस तरह का बदलाव करना चाहिए जिससे की टीम को जीत मिल सके। भारत ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक विशेषज्ञ गेंदबाजों की जगह ऑलराउंडरों को ज्यादा महत्व दिया है। पहले टेस्ट मैच में जडेजा और शार्दुल ठाकुर को खिलाया गया था। बाद में शार्दुल ठाकुर की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

बोलिंग अटैक को मजबूती देने के लिए चाहिए एक अतिरिक्त गेंदबाज

वाशिंगटन सुंदर दूसरे टेस्ट की पहली पारी में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिससे उनकी आलोचना भी हुई। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार अहम विकेट झटके, दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक कई अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इन सारी बातों के बीच रहाणे ने टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने की जरूरत पर जोर दिया और भारत से मैनचेस्टर में एक अतिरिक्त गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह देने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि टेस्ट मैचों के चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने यह भी माना कि ऐसे हालात में रन बनाना आसान नहीं होता, इसलिए टीम को रणनीति के साथ उतरना होगा, हां तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वाकई काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि भारत ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया था। खैर अब भारत को आगे के मुकाबलों के प्लेइंग इलेवन मे एक अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करना चाहिए क्योंकि आप 20 विकेट लेकर ही टेस्ट सीरीज जीत सकते हैं।

चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को संतुलन साधने के लिए कुछ कड़े और रणनीतिक फैसले लेने होंगे। सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाए या नहीं, लेकिन टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिए हैं कि अगले मैच की अहमियत को देखते हुए भारत मैनचेस्टर में बुमराह को उतार सकता है। अगले मैच में ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग करने की संभावना कम है, इसलिए भारत करुण नायर की जगह ध्रुव जुरेल को खिलाने पर विचार कर सकता है। एक अतिरिक्त गेंदबाज खासकर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने के लिए, भारत को वाशिंगटन सुंदर या रविंद्र जडेजा में से किसी को बाहर करना होगा, लेकिन लॉर्ड्स में उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह बहुत मुश्किल फैसला होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles