23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

World Championship of Legends: क्या वापसी करेंगे अफरीदी, इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: पाकिस्तान चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की। टीम ने अपने पहले लीग मैच में इंग्लैंड चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए। पाकिस्तान को अब इस सीजन का दूसरा मैच इंडिया चैंपियंस के खिलाफ रविवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 9 बजे से खेलना है।

क्या होगी शाहिद अफरीदी की वापसी?

पाकिस्तान चैंपियंस की कप्तानी पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शाहिद अफरीदी की जगह मोहम्मद हफीज ने की थी क्योंकि शाहिद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। अब इंडिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में शाहिद अफरीदी की टीम में वापसी होती है या नहीं इस पर सबकी निगाहें लगी रहेगी। अगर इंडिया के खिलाफ शाहिद अफरीदी खेलते हैं तो वो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। शाहिद अफरीदी के टीम में आने के बाद इस बात की संभावना है कि प्लेइंग इलेवन से उमर अमीन की छुट्टी हो सकती है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेलते हुए सिर्फ 6 रन की पारी खेली थी।

हालांकि ऐसा सिर्फ शाहिद की वापसी पर ही हो सकता है। अगर शाहिद की वापसी नहीं होती है तो संभव है कि उमर आमीन प्लेइंग इलेवन में बने रहें। इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत कामरान अकमल के साथ शरजील खान कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए मोहम्मद हफीज आ सकते हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद बैटिंग क्रम में शरजील खान, आसिफ अली हो सकते हैं। अगर टीम में शाहिद अफरीदी आते हैं तो वो छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए दिख सकते हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी बहाव रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुमान रईस जैसे खिलाड़ियों के हाथों में होगी।

इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल (विकेटकीपर), शोएब मलिक, शरजील खान, आसिफ अली, उमर अमीन/शाहिद अफरीदी, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुमान रईस।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles