35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Chess: अर्जुन एरिगैसी को करारी शिकस्त, फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अरोनियन से हारे

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में शानदार सफर सेमीफाइनल में थम गया। उन्हें आर्मेनिया के पूर्व ग्रैंडमास्टर और अब अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे अनुभवी लेवोन अरोनियन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एरिगैसी की यह हार उनकी खिताबी उम्मीदों का अंत साबित हुई। एरिगैसी ने प्रतियोगिता में इससे पहले शानदार प्रदर्शन किया था तथा वह फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। अरोनियन के खिलाफ वह अपनी जादुई लय बरकरार नहीं रख पाए और उन्हें दोनों बाजियों में हार का सामना करना पड़ा।

इस भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्रारंभिक दौर के प्ले-ऑफ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को तथा क्वार्टर फाइनल में हिकारू नाकामुरा को हराया था। अरोनियन के खिलाफ भी पहली बाजी में वह अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन मौकों को भुनाने में असफल रहे। अरोनियन ने मुश्किल स्थिति में भी शानदार डिफेंस किया और पूरे मुकाबले में संयम बनाए रखा। अर्जुन जब अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके, तो अरोनियन ने इसका पूरा फायदा उठाया। अरोनियन को फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी बाजी में केवल ड्रॉ की जरूरत थी।

उन्होंने शुरू से बाजी बराबर करने के प्रयास किए और एक समय ऐसा लग भी रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अर्जुन को मुकाबले में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी और ऐसे में उन्होंने अनावश्यक जोखिम उठाया जिसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। अमेरिका के हंस मोके नीमन फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने हमवतन फैबियानो कारुआना को हराया। खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने तीसरे से आठवें स्थान के लिए हुए प्लेऑफ़ में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को 1.5-0.5 से हराया। नॉर्वे के खिलाड़ी कार्लसन ने भी उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ इसी अंतर से जीत दर्ज की। अन्य मैचों में अमेरिका के वेस्ली सो ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को 3-1 से, जबकि अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने हम वतन लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ को 2-0 से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles