25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

BCCI का ढाका जाने से इनकार, एशिया कप पर संकट

मुंबई.  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 24 जुलाई को होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां जाना संभव नहीं है।

BCCI ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से बैठक की जगह बदलने की मांग की थी, लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। बोर्ड का कहना है कि जब तक बैठक की जगह नहीं बदली जाती, तब तक एशिया कप को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।

भारत के पास है मेजबानी, पर अनिश्चितता बरकरार

इस बार एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है और यह टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हालांकि, न तो टूर्नामेंट की तारीख तय है और न ही स्थान। माना जा रहा है कि यह सितंबर में आयोजित हो सकता है, लेकिन हालात अब भी साफ नहीं हैं।

पिछले साल भी भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया था, और मैच श्रीलंका में हुए थे। इस बार भी ऐसी अटकलें थीं कि भारत टूर्नामेंट से हट सकता है, लेकिन BCCI सचिव देवजित सैकिया ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान भी भारत के साथ

BCCI के रुख का श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने भी समर्थन किया है। इन देशों ने भी ढाका में बैठक को लेकर चिंता जताई है। बावजूद इसके, ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी बैठक वहीं कराने पर अड़े हुए हैं।

फैसले हो सकते हैं अमान्य

ACC के संविधान के अनुसार यदि मुख्य सदस्य बैठक में शामिल नहीं होते तो वहां लिए गए फैसले वैध नहीं माने जाते। ऐसे में एशिया कप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

UAE में हो सकता है टूर्नामेंट

सूत्रों के अनुसार सितंबर में होने वाला एशिया कप UAE में कराया जा सकता है। भारत-पाकिस्तान तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है।

एशिया कप इतिहास

1984 से शुरू हुए एशिया कप को अब तक भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार जीता है। श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और UAE टीमें हिस्सा लेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles