मेघा, शिवान्या, भव्य और हरिओम ने जीते गोल्ड, भोपाल और देवास के खिलाड़ियों का जलवा

0

11वीं राज्य स्तरीय जूजित्सु प्रतियोगिता


(NST News)भोपाल. राजधानी के विंग्स क्लब में चल रही 11वीं राज्य स्तरीय जूजित्सु प्रतियोगिता के दूसरे दिन नेवाजा इवेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 गर्ल्स वर्ग में भोपाल की मेघा पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं देवास की अंशिता को सिल्वर और ग्वालियर की नीरजा को ब्रॉन्ज मेडल मिला।अंडर-12 (-36 किग्रा) गर्ल्स वर्ग में देवास की भव्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आगर की काव्या को रजत और भोपाल की नाया को कांस्य पदक मिला। अंडर-10 (-25 किग्रा) गर्ल्स मुकाबले में अशोकनगर की शिवान्या ने स्वर्ण, इंदौर की आर्णा ने रजत और भोपाल की आरवी ने कांस्य पदक हासिल किया।अंडर-14 (-48 किग्रा) बॉयज़ वर्ग में शाजापुर के हरिओम डांगी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। देवास के हर्षित सिंह ने सिल्वर और भोपाल के जसविंदर ने ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया।

अंडर-16 (-48 किग्रा) गर्ल्स वर्ग में देवास की आयुषी कथोरे ने स्वर्ण पदक जीता। इंदौर की अस्मिता को सिल्वर और बुरहानपुर की खुशी लाहोर को ब्रॉन्ज मेडल मिला।प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, सचिव रोहिणी कलम, आयोजन सचिव पंकज पाराशर और संयोजक श्रवण मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। निर्णायक मंडल में वैदेही शर्मा, सुयश खरे, अजय कुंभकार, कपिल खरे, अमित जोशी, सुरभि श्रीवास्तव, हर्षित विश्वकर्मा, रश्मि कलम, वेदांत खरसोदिया सहित अन्य निर्णायकों ने निष्पक्ष निर्णय दिए।प्रतियोगिता का समापन 20 जुलाई को होगा, जहां सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि अंतिम दिन भी रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को मिलेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here