20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

आकाशदीप-अर्शदीप के बाद अब इस ऑलराउंडर की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ 23 जून से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। आकाशदीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) रविवार को खबर आई कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को चोट लग गई है। वह लिगामेंट इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति नितीश रेड्डी की जगह किसी और खिलाड़ी को इंग्लैंड भेजेगी या नहीं। भारतीय टीम ने आकाशदीप और अर्शदीप के बैकअप के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को अपने साथ जोड़ा है।

चोटों से जूझती टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में तय हैं कम से कम दो बदलाव

नितीश कुमार रेड्डी ने रविवार, 20 जुलाई की सुबह टीम प्रबंधन को बताया कि स्ट्रेचिंग के दौरान उन्हें परेशानी हो रही है। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और आराम की सलाह दी। इसके बाग स्कैन में चोट का पता चला। यह खिलाड़ी कुछ हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकता है। आकाशदीप के बाद नितीश रेड्डी के चोटिल होने से मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम को कम से कम 2 बदलाव करना पड़ेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नितीश रेड्डी का प्रदर्शन

लीड्स में सीरीज के पहले मैच में बाहर बैठने के बाद नितीश कुमार रेड्डी दूसरे और तीसरे टेस्ट में खेले। बर्मिंघम में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने उस मैच में सिर्फ दो रन बनाए और छह ओवर में कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि, लॉर्ड्स में उन्होंने शीर्ष क्रम के अहम विकेट लिए। पहली पारी में एक ही ओवर में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली को आउट किया। दूसरी पारी में भी क्रॉली को आउट किया। उन्होंने बल्ले से 30 और 13 रन बनाए।

रेड्डी की गैरमौजूदगी में जुरेल और शार्दुल में टक्कर, कौन बनेगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा?

नितीश कुमार रेड्डी को चौथे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिलने की पूरी संभावना थी, हालांकि, ध्रुव जुरेल से उनकी प्रतिस्पर्धा होती, जो ओल्ड ट्रैफर्ड में विकेटकीपर के रूप में खेल सकते हैं। ऐसा तभी होगा जब उंगली की चोट से उबर रहे ऋषभ पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलना पड़े। भारत ने अब तक तीनों टेस्ट मैचों में एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को उतारा है। शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट में खेले थे। रेड्डी ने बर्मिंघम में उनकी जगह ली थी। अगर भारत यही संयोजन जारी रखता है तो रेड्डी की जगह ठाकुर को ओल्ड ट्रैफर्ड में मौका मिल सकता है। चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles