31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs ENG: चोटों से जूझ रही टीम इंडिया: 4 खिलाड़ी बाहर, पंत और आकाशदीप फिर भी टीम में शामिल

नई दिल्ली: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई 2025 से मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल रोमांचक स्थिति में है और यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है। चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। चोट के कारण नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत और आकाशदीप पहले से ही चोटिल हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट में अंतिम 11 को चुनना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए टेढ़ी खीर साबित होने वाला है। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की ओर से एक बयान जारी किया गया। बयान में दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद चौथे टेस्ट के लिए अपडेटेड टीम के बारे में जानकारी दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने में चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। नितीश स्वदेश लौटेंगे। टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘मेन्स सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया है। अंशुल कम्बोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई 2025 से शुरू होगा।’

चौथे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज।

इस दौरे में लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में 2-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया के लिए सीरीज बराबर करना अब बड़ी चुनौती बन गया है। मैनचेस्टर टेस्ट के बाद दोनों टीमें ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए फिर से लंदन जाएंगी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 22 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले में पहला टेस्ट 5 विकेट से जीता था। हालांकि, एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने वापसी की। शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन ने भारत को इस मैदान पर टेस्ट में मेहमान टीम पर पहली जीत दिलाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles