भोपाल।11वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक विंग्स क्लब भोपाल में आयोजित हुई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण मिश्रा प्रदेश संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता भारतीय जूजित्सु संघ के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी द्वारा की गई। विशेष अतिथि अनिल स्वत डायरेक्टर विंग्स क्लब भोपाल,डायरेक्टर रुचिरा डायरेक्टर सोनाली बंथीया ,संतोष सोलंकी, प्रीतम सोलंकी, प्रेम परमार, रजनी साहू आदि की अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता अलग-अलग वजन समूह आयु वर्ग में आयोजित हुई जिसमें 49 पदक के साथ में देवास जिला प्रथम स्थान पर रहा एवं 38 स्वर्ण पदक के साथ में इंदौर जिला दूसरे स्थान पर स्थान पर रहा वहीं 26 स्वर्ण पदकों के साथ में राजगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। अतिथियों का स्वागत मध्य प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, महासचिव कुमारी रोहिणी कलम, आयोजन सचिव पंकज पाराशर, अजय कुंभकार, वेदांत खरसोदिया ऋतिक सोलंकी,वैदेही शर्मा रश्मिकलम,रेणुका कलम,पूर्णिमा पवार, मनोज मालवीय ,प्रीतम सिंह सोलंकी, कपिल खरे ,जवान सिंह ,हर्ष नगर आदि ने किया।

