41 की उम्र में कमाल की फुर्ती, डिविलियर्स ने यूसुफ को दिखाया बाहर का रास्ता

0

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने मंगलवार, 22 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। फील्डिंग में भी जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए यूसुफ पठान को रन आउट कर सबको चौंका दिया। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान के बेहतरीन रिले कैच के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। डिविलियर्स का कैच देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 41 साल के हैं और 4 साल बाद वह मैदान पर उतरे हैं। 30 गेंदों में नाबाद 63 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 208/6 के स्कोर तक पहुंचाने के बाद डिविलियर्स ने शानदार फील्डिंग करते हुए इमरान ताहिर की गेंद पर यूसुफ पठान (5) के शॉट को कैच में तब्दिल करके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। ताहिर की गुगली को यूसुफ पठान ने वाइड लॉन्ग -ऑन की ओर खेला था। डीप में दौड़ते हुए डिविलियर्स ने बाउंड्री रोप के पास गेंद को पकड़ा और उसे हवा में सरेल एर्वी की तरफ उछाल दिया, जिन्होंने कैच लपका।

इंडिया चैंपियंस की हार से खराब आगाज़, टूर्नामेंट की शुरुआत में झटका

काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 88 रन से हराया। शानदार बल्लेबाज़ी और फील्डिंग प्रदर्शन के लिए एबी डिविलियर्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस 111/9 रन ही बना सके। डिफेंडिंग चैंपियंस इंडिया चैंपियंस ने अपने अभियान की शुरुआत एक बड़ी हार के साथ की है। पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ उनका पहला मुकाबला रद्द कर दिया गया।

इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाज़ी रही बेअसर

शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने आखिरी समय में मुकाबले से नाम वापस ले लिया। उनकी गैरमौजूदगी से इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाज़ी और भी कमजोर नज़र आई। युवराज सिंह की अगुआई वाली इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और पावरप्ले के अंदर ही उसने चार विकेट गंवा दिए। स्टुअर्ट बिन्नी ही एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज चैंपियंस को बॉल आउट से हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here