IND vs ENG: 35 साल बाद मैनचेस्टर में भारतीय डेब्यू, साई और शार्दुल को मिला मौका, प्लेइंग XI में एंट्री पक्की

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। इनमें सबसे अहम अंशुल कम्बोज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलना रहा, जो 35 साल बाद मैनचेस्टर में किसी भारतीय खिलाड़ी का पदार्पण है। 35 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट डेब्यू किया। इसके अलावा साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई। करुण नायर को ड्रॉप कर दिया गया। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप चोट के कारण बाहर हुए। नितीश सीरीज से बाहर हो गए हैं।

35 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में दिखा नया भारतीय चेहरा

ओल्ड ट्रैफर्ड में अंशुल कम्बोज से पहले आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट डेब्यू अनिल कुंबले ने 1990 में किया था। कुंबले भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं, जिनके नाम 619 विकेट दर्ज हैं। अब 35 साल बाद उसी मैदान पर अंशुल कम्बोज ने टेस्ट करियर की शुरुआत की है। मैनचेस्टर में डेब्यू करने के अलावा अंशुल कम्बोज और अनिल कुंबले काफी समानता है। दोनों को AK बुला सकते हैं। इसके अलावा कुंबले के अलावा कंम्बोज भी लाल गेंद की क्रिकेट में 1 पारी में 10 विकेट ले चुके हैं। कम्बोज टेस्ट खेलने वाले भारत के 318वें खिलाड़ी हैं।

साई सुदर्शन की टेस्ट टीम में दमदार वापसी

भारत की प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन की वापसी ने टीम को नई मजबूती दी है। पहले टेस्ट के बाद प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर कर दिया गया था। पिछले दे मैच में नंबर 3 पर खेलने वाले करुण नायर को चौथे टेस्ट से ड्रॉप किया गया। करुण नायर ने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 131 रन बनाए। उन्हें कुछ पारियों में अच्छी शुरुआत मिली, जिसे वह बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

शार्दुल ठाकुर की एंट्री

नितीश रेड्डी और आकाशदीप के चोटिल होने के चलते भारत को बदलाव करने पड़े। इसका फायदा शार्दुल ठाकुर को मिला और वह प्लेइंग 11 में लौटे हैं भारतीय टीम के पास 6 गेंदबाजी विकल्प हैं। तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज हैं। शार्दुल तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here