रोहित-कोहली हुए विदा, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भी नहीं बदली टीम इंडिया की किस्मत

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए 2025 एक बड़े बदलावों का साल साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत सिडनी टेस्ट में हार के साथ हुई, जिससे टीम को झटका लगा। इसके बाद भारतीय टीम ने व्हाइट बॉल में अच्छा क्रिकेट खेला। इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर व्हाइट बॉल सीरीज में हराया। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। फिर भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में व्यस्त हुए। इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। दौरे पर 3 मैचों के बाद 1-2 से पिछड़ने के बाद भी भारतीय टीम की सराहना हुई। 23 जुलाई से भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट शुरू हो गया है, लेकिन 14 मैचों से 1 चीज निरंतर जारी है। भारतीय टीम जनवरी के बाद से टॉस नहीं जीती है।

राजकोट के बाद किस्मत ने छोड़ा साथ

जनवरी 2025 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच भारत पुरुष टीम के लिए आखिरी टॉस जीत साबित हुआ। उसके बाद से टीम हर मुकाबले में टॉस के मामले में पिछड़ती रही है हालांकि, गिल लगातार टॉस हारने के बावजूद खुश हैं। उन्होंने मैनचेस्टर में टॉस हारने को अच्छा बताया। ओवरकास्ट कंडिशन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

टॉस से नहीं, खेल से बनती है जीत की राह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिल ने कहा, “मैं थोड़ा भ्रमित था, लेकिन टॉस हारना हमारे लिए फायदेमंद रहा। पिछली तीन टेस्ट मैचों में हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।” कुछ मुश्किल पल हमने गंवाए हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सेशन हमने जीते हैं। आपको थोड़े ब्रेक की जरूरत होती है। तीनों टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहे।” गिल ने भारत अंतिम एकादश में तीन बदलावों की भी पुष्टि की, जिसमें करुण नायर, घायल आकाशदीप और नितीश रेड्डी की जगह साई सुदर्शन, अंशुल कम्बोज और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here