23 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

चाइना ओपन में सिंधु, सात्विक-चिराग ने दिलाई जीत की शुरुआत

नई दिल्ली. चीन के चांगझोउ शहर में चल रहे चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए अच्छी शुरुआत हुई है। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जापान के हिरोकी ओकामुरा और केन्या मित्सुहाशी को आसान मुकाबले में 21-13, 21-9 से हराया। यह मैच सिर्फ 31 मिनट चला। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जापान की टोमोका मियाजाकी को कड़े मुकाबले में 21-15, 8-21, 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। दूसरे गेम में हार के बाद उन्होंने निर्णायक गेम में जबरदस्त वापसी की। हालांकि विमेंस डबल्स में भारत की रुतापर्णा और स्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी को हॉन्गकॉन्ग की अनुभवी टीम से 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणय ने जबरदस्त जीत दर्ज की। उन्होंने जापान के कोकी वतनबे को 8-21, 21-16, 23-21 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रणय आखिरी गेम में 15-20 से पीछे थे लेकिन लगातार अंक बनाकर मुकाबला पलट दिया।

दूसरी ओर, लक्ष्य सेन पहले राउंड में ही बाहर हो गए। वे चीन के ली शिफेंग से 21-14, 22-24, 11-21 से हार गए। महिला सिंगल्स में अनुपमा उपाध्याय को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की लिन ह्सियांग-ति ने 23-21, 11-21, 10-21 से हराया। मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ियां—रोहन कपूर-रुत्विका गद्दे और अशिथ सूर्य-अमृता प्रमुथेश—भी पहले ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles