भोपाल जिला स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर दिखाएंगे दमखम

0

(NST News) भोपाल. राजधानी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में संपन्न हुई। जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं के बीच फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले कराए गए। इसमें कुल 23 बालक-बालिका पहलवानों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अंडर-14 बालक फ्री स्टाइल में मोहम्मद बिलाल और अर्श सिंह कठेत, जबकि बालिका वर्ग में पलक परमार का चयन हुआ। अंडर-17 बालक फ्री स्टाइल में सुशांक यादव, अहमद अजलान, गगन ग्वाला और विराज बाथम को चुना गया। ग्रीको रोमन में रोहित तोमर ने स्थान बनाया। इसी वर्ग की बालिका फ्री स्टाइल में गुनगुन भाई शिकार, यशस्वी भाटी, शिवानी मीणा, माही कौशल और भूमिका वर्मा ने बाज़ी मारी।  अंडर-19 बालक फ्री स्टाइल में केशवानंद गौहर, सौम्या जायसवाल, चित्रांश यादव और हिमांशु राठौर, जबकि ग्रीको रोमन में मृत्युंजय तिवारी और हिमांशु राठौर का चयन हुआ। बालिका वर्ग में नंदिनी वर्मा एकमात्र चयनित खिलाड़ी रहीं।इस प्रतियोगिता की संयोजक सरला कश्यप (प्राचार्य, शा. हमीदिया बालक) रहीं, जबकि जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं एसजीएफआई सदस्य डीएस धुर्वे, कैलाश मोंगिया, अब्दुल नईम व सहायक शिक्षक रामनाथ जयसवाल ने आयोजन की निगरानी की। विश्वामित्र अवार्डी शाकिर नूर, विक्रम अवार्डी अंतरराष्ट्रीय कोच फातिमा बानो, राष्ट्रीय कोच अब्दुल उमेर, लालू उस्ताद, शिवानंद बाथम व मोहम्मद कलीम की देखरेख में मुकाबले निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से कराए गए। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते हुए पहलवानों को निखरने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मंच मिला है। सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here