34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

WWE दिग्गज हल्क होगन का निधन, डॉक्टरों ने बताई मौत की मुख्य वजह

नई दिल्ली: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। रेसलिंग की दुनिया में हल्क होगन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा, उनके निधन से फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉक्टरों ने बताआ है कि सुपरस्टार की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर खुद हल्क होगन के घर पर आए थे, उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दुनिया ने इस लीजेंड को हमेशा के लिए खो दिया था।

क्या हालात सच में बिगड़ रहे थे?

कुछ हफ्तों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हल्क होगन बेहोश होकर गिर पड़े थे और उनकी हालत गंभीर है। लेकिन इन सभी खबरों का उनकी पत्नी स्काई ने सख्त खंडन किया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि होगन पूरी तरह स्वस्थ हैं और इस तरह की बातें सिर्फ बेबुनियाद अफवाहें हैं। उस समय तो उनकी पत्नी ने दो टूक कहा था कि उनके पति का दिल काफी मजबूत है और वे अपनी सर्जरी से उबर रहे हैं।

भावुक हुए प्रशंसक

हल्क होगन का जाना रेसलिंग की दुनिया के लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों फैंस के लिए भी एक भावनात्मक क्षति है जो उन्हें अपना हीरो मानते थे। एक पूरी पीढ़ी उनकी जर्नी से प्रेरित होकर बड़ी हुई है और उन्हें कभी न भूल पाने वाली यादों का हिस्सा मानती है। जिन्होंने अपने टीवी पर होगन को रेसलिंग करते हुए देखा, उन्हें कितनी बार वर्ल्ड चैपियन बनते हुए देखा है। सोशल मीडिया इस समय श्रद्धांजलि के मैसेजों से पट चुका है, हर कोई इस दिग्गज को नम आंखों से विदा कर रहा है।

हलक होगन: रेसलिंग रिंग के सबसे चमकते सितारे की कहानी

हल्क होगन के करियर की बात करें तो वह 1980 के दशक से ही रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके थे। उनकी लोकप्रियता इस कदर थी कि फैन्स उन्हें रियल लाइफ सुपरहीरो मानने लगे थे। पीले और लाल रंग का उनका कॉस्ट्यूम उनकी पहचान बन गया था, और उनका मशहूर स्लोगन ‘Say your prayers, eat your vitamins’ बच्चों से लेकर युवाओं तक की जुबान पर चढ़ गया था। उन्होंने अपने करियर में इतने शानदार मैच जीते कि उन्हें ‘हल्कमेनिया’ नाम का तमगा मिल गया, जो आज भी रेसलिंग इतिहास में एक यादगार दौर का प्रतीक है।

मशहूर रेसलर हल्क होगन, जिनका असली नाम टेरी बोलिया था, का गुरुवार 24 जुलाई को 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। हल्क होगन न केवल रेसलिंग जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक थे, बल्कि वे WWE की लोकप्रियता के शुरुआती दौर की बड़ी वजह भी बने। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक थे और अपने करियर में उन्होंने रेसलिंग को ग्लैमर, एक्शन और स्टारडम से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 1980 और 1990 के दशक में हल्क होगन ने प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने फिल्मों में अभिनय किया और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। हल्क होगन की मौत को लेकर WWE ने एक्स पर कहा, ” WWE को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप कल्चर की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की थी।”

होगन WWE के पांच दशक के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली स्टार माने जाते हैं। 1985 में हुए पहले रेसलमेनिया में वे मुख्य आकर्षण थे, जिसने WWE को ग्लोबल मंच पर पहचान दिलाई। अपने करियर में उन्होंने आंद्रे द जाइंट, रैंडी सैवेज, द रॉक जैसे दिग्गजों से लेकर खुद WWE के चेयरमैन विंस मैकमोहन तक का सामना किया और हर बार दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मौजूदगी ने रेसलिंग को एक नई पहचान और नई दिशा दी। होगन ने छह WWE चैंपियनशिप जीतीं और 2005 में सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए। होगन कई फिल्मों और टेलीविजन शो में दिखाई दिए। इनमें VH1 पर उनके जीवन पर आधारित एक रियलिटी शो, “होगन नोज बेस्ट” भी शामिल है। हल्क होगन WWE के पांच दशक के इतिहास में सबसे बड़े स्टार थे। 1985 में हुए पहले रेसलमेनिया में वे मुख्य आकर्षण थे। उन्होंने छह WWE चैंपियनशिप जीतीं और 2005 में सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए।

होगन विवादों में भी रहे। 2012 में उन्होंने गॉकर पर मुकदमा दायर किया। इस साइट ने एक गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया अश्लील टेप प्रकाशित किया था, जिसमें उन्हें नस्लवादी भाषा का प्रयोग करते हुए भी दिखाया गया था। उन्होंने निजता के हनन के मामले में 140 मिलियन डॉलर के मुकदमे में जीत हासिल की। बाद में 31 मिलियन डॉलर में समझौता हुआ। इससे गॉकर दिवालिया हो गया। नस्लीय अपशब्दों के कारण होगन को 2015 में WWE हॉल ऑफ फेम से भी हटा दिया गया। इसे 2018 में फिर से बहाल किया गया। 2020 में प्रसिद्ध NWO (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) के सदस्य के रूप में फिर से शामिल किया गया। उन्होंने इसकी सह-स्थापना की थी। होगन ने 1996 में हील यानी खलनायक बनने और खुद को “हॉलीवुड होगन” के तौर पर फिर से स्थापित करने के लिए किया। हाल के वर्षों में होगन राजनीति में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया और MAGA आंदोलन के साथ जुड़े।

2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में होगन तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने भाषण के बीच में अपनी शर्ट फाड़कर उसके नीचे ट्रंप/वेंस कैंपेन की टी-शर्ट दिखाई। होगन अक्सर रिंग में ऐसा किया करते थे। ट्रंप खुद लंबे समय से कुश्ती के प्रशंसक और WWE हॉल ऑफ फेमर रहे हैं। वह अक्सर होगन की प्रशंसा करते थे और उन्हें अपने चुनावी कार्यक्रमों में शामिल करते थे। होगन का जन्म 11 अगस्त, 1953 को कंस्ट्रक्शन फोरमैन और डांस टीचर के घर हुआ था। उन्होंने रेसलिंग में रुचि लेने के लिए साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ी और 1977 में पेशेवर रूप से डेब्यू किया। मार्वल कॉमिक्स के पात्र से समानता के कारण उन्होंने हल्क नाम अपनाया। 1970 के दशक के अंत में उन्हें एक आयरिश-अमेरिकी नायक का रूप देने के लिए उनके नाम में “होगन” शब्द जोड़ा गया। उनके शुरुआती करियर में कड़ी प्रतिद्वंद्विता और पर्दे के पीछे की राजनीति का बोलबाला रहा, लेकिन उनकी असली ताकत प्रशंसकों से जुड़ना था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, स्काई डेली होगन, उनकी बेटी, ब्रुक होगन, बेटा, निक होगन और दो पोते-पोतियां हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles