शौर्य चावड़ा, रचित खोत और अश्विन बकावले अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा के लिए चयनित

0

इंदौर : विश्व कराते महासंघ के तत्वाधान मे एवं थाईलैंड खेल प्राधिकरण के सानिध्य मे फुकेट में 13 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले 66वे अंतराष्ट्रीय खेल महोत्सव मे इंदौर के एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ी साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स (भारत) की 72 खिलाड़ियों की भारतीय टीम मे शामिल हो चुके है जो काटा व कुमति मे प्रदर्शन करेंगे अंडर 14 में आनंद बकावले अंडर 17 में शौर्य चावड़ा एवं अंडर 19 में रचित खोत ये तीनों खिलाड़ी माही धारू से ट्रेनिंग ले रहे है अब ये खिलाड़ी अगस्त में पूरी टीम से जुड़ने के लिए अगस्त में लुधियाना में आयोजित शिविर के लिए रवाना होंगे । जहां इन्हें कीट और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी । अभी हाल ही में हुए फेंसिंग स्टेट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके है। एवं भरत शर्मा के सानिध्य में आयोजित अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा गोवा में भी पदक जीत चुके है। इनके कोच विश्वख्याति अवॉर्डी बी आर नटराजन एवं मैनेजर आर स्टीफेन होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here