भोपाल बैडमिंटन लीग सीजन 3: 14 अगस्त से शहर में शुरू होगा बैडमिंटन का महाकुंभ

0

(NST News) भोपाल। राजधानी भोपाल एक बार फिर बैडमिंटन के रोमांच से सराबोर होने जा रही है। भोपाल बैडमिंटन लीग (BBL) सीजन 3 का आयोजन 14 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक भोजपुर क्लब, अरेरा कॉलोनी में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। यह लीग 35 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई है, जिसमें 60+ आयु वर्ग तक के प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।इस टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी देते हुए एसपीजी ग्रुप के चेयरमैन ए.एस. सिंह देव बाबा साहब और आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र बागरे ने बताया कि “यह लीग न सिर्फ खेल के प्रति जुनून को दर्शाती है, बल्कि उम्रदराज खिलाड़ियों के फिटनेस और उत्साह का भी प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि बीबीएल अब एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन बन चुका है, जिसकी प्रतीक्षा शहरवासी पूरे वर्ष करते हैं।

इस सीजन में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। हर टीम में 16 खिलाड़ी शामिल होंगे और सभी मैच पुरुष युगल वर्ग में खेले जाएंगे। लीग का प्रारूप राउंड-रॉबिन स्टाइल में होगा, यानी सभी टीमें आपस में खेलेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।इस बार खिलाड़ियों का चयन एक नीलामी प्रक्रिया के ज़रिए किया गया, जिसमें हर टीम को 3 लाख अंकों का बजट दिया गया। इसमें से 50 हजार अंक कप्तान के लिए आरक्षित रहे, और बाकी खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई।

टीम मालिक व कप्तान की सूची

ग्लोबल एवेंजर्स – अनुराग द्विवेदी, मोनू रामकांत तिवारी, कप्तान राजेंद्र यादव

गोपाल पैंथर्स – गोपाल सरोथे, कप्तान संदीप नेओगी

सुरेन्द्र सूरमास – वरुण मल्होत्रा, कप्तान रवींद्र चावला

बैडमिंटन एंड यारी – राजेश शर्मा, योगेन्द्र राजपूत, कप्तान रजनीश मारन

विजयी भारत वॉरियर्स – विजय पाहुजा, प्रियांश बिंदल, कप्तान अमित साहू

आईसेक्ट स्मैशर्स – सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कप्तान विजेंद्र निकुम

गोल्डन दीप शटलर्स – रामबीर सिंह सिकरवार, राहुल मांचंदा, कप्तान हिलाल जाफरी

गीत गोविंद निंजाज – करण शर्मा, ऋषि पंजवानी, कप्तान मुकेश सिंह।

टूर्नामेंट कार्यक्रम:

14 अगस्त: उद्घाटन समारोह और शुरुआती लीग मैच

15-16 अगस्त: लीग चरण के मुकाबले

17 अगस्त: सेमीफाइनल, फाइनल और समापन समारोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here