(NST News)भोपाल। भोपाल जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह का जन्मदिवस आज राजधानी भोपाल में बेहद धूमधाम और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके निवास सहित शहर के कई स्थानों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।सुबह से ही खिलाड़ी, खेल प्रशासक, बीजेपी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी अलग-अलग तरीकों से उन्हें सम्मानित किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स की टीम ने भी विशेष रूप से ध्रुव नारायण सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की। टीम ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की।
ध्रुव नारायण सिंह को भोपाल की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को मंच देने के लिए जाना जाता है। बीडीसीए के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने क्रिकेट के साथ अन्य खेलों के विकास को भी प्राथमिकता दी है।समारोह में उपस्थित लोगों ने बताया कि ध्रुव नारायण सिंह का सहज और मिलनसार व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है। उनके जन्मदिन के अवसर पर शहर भर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।


