भोपाल में होगी सीनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप, इनामी राशि ₹1 लाख

0

(NST News) भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य सीनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक भोपाल के प्राइड होटल, कोलार रोड में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि ₹1,00,000 (एक लाख रुपए) रखी गई है। प्रतियोगिता में 8 राउंड खेले जाएंगे, और समय नियंत्रण 60 मिनट + 30 सेकंड प्रति चाल रहेगा।  चैंपियनशिप में जो टॉप 4 खिलाड़ी चुने जाएंगे, वे 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाली 62वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व निर्णायक कपिल सक्सेना और IA अनुराग सिंह के निर्देशन में होगा।  विजेता को ₹21,000 और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर ₹15,000 और तीसरे को ₹10,000 के साथ ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा महिला, वेटरन, दिव्यांग और विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए कुल 46 पुरस्कार रखे गए हैं।  अब तक प्रदेश के 35 जिलों से 230 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है। अधिक जानकारी www.chessresult.com पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here