भोपाल के मुमताज़ खान बने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की शिकायत निवारण समिति के सदस्य

0

(NST News) भोपाल.भोपाल के मुमताज़ खान को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (Athletics Federation of India – AFI) की शिकायत निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025–2026 की अवधि के लिए की गई है।यह जानकारी एएफआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू द्वारा जारी एक औपचारिक पत्र के माध्यम से दी गई है। पत्र में बताया गया कि चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से एएफआई का अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद महासंघ में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

इन्हीं प्रयासों के तहत भोपाल निवासी मुमताज़ खान को शिकायत निवारण समिति में शामिल किया गया है। अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने पत्र में लिखा है कि मुमताज़ खान का अनुभव और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एएफआई की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाएगी।उन्होंने मुमताज़ खान से अनुरोध किया है कि वे इस जिम्मेदारी को शीघ्र स्वीकार करें और सक्रिय रूप से योगदान दें। भोपाल के खेल जगत के लिए यह एक सम्मान की बात मानी जा रही है, क्योंकि मुमताज़ खान की नियुक्ति से न केवल शहर का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह भारतीय एथलेटिक्स में मध्यप्रदेश की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here