IND vs PAK मैच के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, कहा- पहलगाम हमला नहीं होना चाहिए था, लेकिन…

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि चाहे हालात जैसे भी हों, खेल जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है, और पहलगाम जैसे हमले बेहद निंदनीय हैं, लेकिन खेल को इससे अलग रखना चाहिए। गांगुली का मानना है कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच संवाद और संबंधों को बेहतर करने का एक ज़रिया हो सकता है, और इसलिए खेल रुकना नहीं चाहिए।

होना चाहिए भारत-पाकिस्तान मुकाबला

गांगुली का यह बयान तब आया जब एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। पहलगाम हमले के बाद एशिया कप का आयोजन खतरे में था और देश में पाकिस्तान का बहिष्कार पूरी तरह से करने की मांग उठ रही थी, लेकिन भारत में भारी आलोचना के बावजूद बीसीसीआई एशिया कप खेलने के लिए राजी हो गया। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है।

ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा और भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगे। फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर दोनों टीमें दो बार और एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। गांगुली ने एएनआई से बात करते हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है, खेल जारी रहना चाहिए। साथ ही पहलगाम भी नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल जारी रहना चाहिए। आतंकवाद नहीं होना चाहिए, इसे रोकना होगा। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था, लेकिन वह अब अतीत की बात है… खेल जारी रहना चाहिए।

बीसीसीआई एशिया कप से हटने की स्थिति में नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड एशिया कप से क्यों नहीं हट सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि भारत एशिया कप का मेजबान है और अब हटने में बहुत देर हो चुकी है। बीसीसीआई ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि बीसीसीआई अब टूर्नामेंट या मैच से नहीं हट सकता। एसीसी की बैठक के बाद इस फैसले पर सहमति बनी थी। चूकि भारत मेजबान देश है इसलिए इस समय कुछ भी नहीं बदला जा सकता। आधिकारिक स्तर पर चर्चा हुई और उसी के अनुसार नतीजा तय किया गया। मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here