खेल किट पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, दर्पण स्टेडियम में समापन समारोह

0

(NST News) भोपाल. ग्वालियर के दर्पण मिनी स्टेडियम में चल रहे ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन आज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष, बीज विकास निगम एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दर्पण मिनी स्टेडियम ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां के खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार और एकलव्य पुरस्कार जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियां भी मिल चुकी हैं। यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं और कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार करें। समारोह की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत अविनाश भटनागर, संगीता दीक्षित, विवेक पिसाल, वंश श्रीवास्तव, नरेश डंगरौलिया और अमन बाल्मिक ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम टमोटिया, बच्चन सिंह यादव और आशु श्रीवास भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन अविनाश भटनागर ने किया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों और खेलप्रेमियों की भी बड़ी भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here