महिला एथलीट्स के लिए नया नियम: जेंडर टेस्ट जरूरी, बिना SRY जीन टेस्ट के नहीं मिल सकेगी वर्ल्ड चैंपियनशिप में एंट्री

0

मोनाको। महिला एथलीट्स के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी महिला खिलाड़ी को वर्ल्ड रैंकिंग स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए SRY जीन टेस्ट से गुजरना अनिवार्य कर दिया गया है। यह टेस्ट जीवन में एक बार कराया जाएगा, और इसकी शुरुआत 1 सितंबर 2025 से होगी। टेस्ट पास किए बिना महिला खिलाड़ी 13 सितंबर से टोक्यो में शुरू होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। इस फैसले का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को रोकना है, जो जेंडर परिवर्तन कर महिला कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करती हैं। SRY जीन टेस्ट गाल की स्वैब या रक्त सैंपल से किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी के जैविक लिंग की पुष्टि की जाएगी। इस टेस्ट से यह सुनिश्चित होगा कि महिला कैटेगरी में केवल जैविक रूप से महिलाएं ही भाग लें। वर्ल्ड एथलेटिक्स अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा कि हम महिला खेलों की गरिमा और निष्पक्षता की रक्षा करना चाहते हैं। कोई भी महिला जब प्रतिस्पर्धा में आए तो उसे यह भरोसा होना चाहिए कि वहां जैविक बाधा नहीं है। यह स्पष्ट है कि महिला कैटेगरी के लिए आपको जैविक रूप से महिला होना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here