IND vs ENG: ऋषभ पंत के बाहर होने से बदली टीम की रणनीति, इस खिलाड़ी को फायदा

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए चार बदलाव किए गए हैं, जिनमें से एक बदलाव पहले से तय था—ऋषभ पंत का बाहर होना। पंत को इस दौरे के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन पैर में फ्रैक्चर के कारण वह इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में बीसीसीआई ने केएल राहुल को उपकप्तान बनाया है, जो अब टीम की अगुवाई में कप्तान शुभमन गिल का साथ देंगे।

राहुल को मिला टीम मैनेजमेंट का भरोसा

अभी तक इंग्लैंड दौरा केएल राहुल के लिए बतौर बल्लेबाज बेहद सफल रहा है। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 500 से अधिक रन बना लिए हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में अब पंत के प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद उन्हें उपकप्तानी ओवल टेस्ट मैच के लिए सौंपी गई है। ऋषभ पंत का भी बल्ला इस सीरीज के चार मैचों में जमकर चला है, जिसमें वह कुल 479 रन बनाने में कामयाब रहे। हालांकि मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते समय अपने पैर को चोटिल कर बैठे थे, जिसके चलते वह इस मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए थे।

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने बदले चार खिलाड़ी

ओवल टेस्ट में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी के साथ टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग 11 से बाहर किया है। इनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है ताकि टीम संयोजन को बेहतर किया जा सके। इनकी जगह पर करुण नायर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप को शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल पहली बार इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे, इससे पहले लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट मैच में जब पंत चोटिल हुए थे तो जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को जरूर संभाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here