(NST News) भोपाल. राजधानी के सभी विद्यालयों के प्राचार्य, खेल प्रभारी, व्यायाम शिक्षक, कोच, मैनेजर और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (तिथि 01 अगस्त 2025 से 04 अगस्त 2025) अब स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए लिया गया है। प्रतियोगिता की नई तारीख बाद में मौसम की स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी और इसकी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा अलग से दी जाएगी। फिलहाल यह प्रतियोगिता आगामी सूचना तक स्थगित रहेगी।


