खो-खो में दमदार प्रदर्शन: अंडर-19 फाइनल जीतकर कार्मल कान्वेंट स्कूल बना चैंपियन

0

(NST News) भोपाल. कोपल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 12 खो-खो गर्ल्स प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ने सबसे ज़्यादा रोमांच पैदा किया। अंडर-19 फाइनल में किड्स कॉलेज स्कूल, इंदौर और कर्मल कान्वेंट स्कूल, भोपाल की टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमें मजबूत रणनीति और दमदार खेल के साथ मैदान में उतरीं। हालांकि, आखिरकार कार्मल कान्वेंट स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला जीत लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।इसके अलावा अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला द सिक्का नंबर 3 स्कूल, इंदौर और द सिक्का 78 स्कूल, इंदौर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में द सिक्का 78 स्कूल ने जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 वर्ग में ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, रीवा और सांदीपनी स्कूल के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें सांदीपनी स्कूल विजेता बना।  समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कोपल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अमिता मिश्रा, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा, सीबीएसई ऑब्जर्वर अनिल लोखंडे, सीबीएसई टेक्निकल डेलीगेट संदीप भंडारी एवं कैंपियन स्कूल के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर जॉनसी कोसी और सागर रायकवार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मानित : प्रतियोगिता में तीनों वर्गों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी चुना गया। अंडर-14: विदुषी पटेरिया (द सिक्का नंबर 3 स्कूल, इंदौर), अंडर-17: रिया पाटीदार (सांदीपनी स्कूल), अंडर-19: किड्स कॉलेज स्कूल की खिलाड़ी (नाम उल्लेखित नहीं)

अयोध्या में होगी नेशनल सीबीएसई खो-खो प्रतियोगिता: खिताब जीतने वाली तीनों टीमें अब आगामी सितंबर में अयोध्या में होने वाली नेशनल सीबीएसई खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इनकी जीत न सिर्फ स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के लिए भी एक उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here