हैदराबाद में मप्र के सेलिंग खिलाड़ियों का जलवा, 5 पदकों पर किया कब्जा

0

(NST News) भोपाल. हैदराबाद की हुसैन सागर झील में 25 से 30 जुलाई तक आयोजित वॉय.ए.आई. पांचवीं सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन रेगाटा 2025 में म.प्र. राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 5 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) जीत लिए। देशभर के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन मप्र के युवाओं ने तेज हवाओं और कठिन परिस्थितियों में भी अपना लोहा मनवाया। आस्था पांडेय ने बालिका वर्ग ILCA4 में स्वर्ण पदक, तुलसी पटले ने इसी वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, समृद्धि बाथम और पार्थ सिंह चौहान की जोड़ी ने 420 इंटरनेशनल क्लास में रजत पदक हासिल किया। एकलव्य बाथम और वंशिका सिकरवार को कांस्य और अंकित सिंह सिसोदिया ने बालक वर्ग ILCA4 में कांस्य पदक अर्जित किया। झील में तेज हवाओं के बीच मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मप्र के खिलाड़ियों ने तकनीक और धैर्य का बेहतरीन नमूना पेश किया। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि झील की तेज हवाओं में भी हमारे खिलाड़ियों ने साहस और कौशल दिखाया। यह उपलब्धि न सिर्फ राज्य के लिए गौरव की बात है, बल्कि ये खिलाड़ी भविष्य में देश को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here