एबी डिविलियर्स की ऑल-टाइम IPL XI में दिग्गजों की भरमार, खुद को भी किया शामिल

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। खास बात यह रही कि डिविलियर्स ने इस टीम में खुद को भी शामिल किया है, जिससे यह टीम और भी खास बन गई है। एबी की इस टीम में कुल 7 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनके इस चयन ने क्रिकेट फैंस के बीच नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

डिविलियर्स का भरोसा धोनी पर, सौंपी टीम की कमान

एबी डिविलियर्स ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन में कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को चुना है। ओपनिंग के लिए उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन को शामिल किया है। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए डिविलियर्स ने अपने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व साथी विराट कोहली को जगह दी है, जो इस क्रम पर टीम की रीढ़ साबित हो सकते हैं। चौथे नंबर पर उन्होंने मुंबई इडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार को रखा जो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। एबी ने इस टीम में खुद को बैटिंग क्रम में 5वें नंबर पर रखा। एबी ने अपनी टीम में ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या को रखा जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके टीम में संतुलन पैदा करते हैं। वहीं उन्होंने टीम का कप्तान धोनी को बनाया जबकि तेज गेंदबाज के रूप में एबी ने अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को रखा। वहीं उन्होंने अपनी टीम में स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और डेनियल विटोरी को शामिल किया।

एबी डिविलियर्स की ऑल-टाइम आईपीएल XI

रोहित शर्मा, मैथ्यू हेडन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा, डेनियल विटोरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here